Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsIrrigation Department Completes Cleaning of Minors in Kushinagar Ahead of Water Release
25 तक आयेगा नहर में पानी, तैयारी में जुटा सिंचाई विभाग

25 तक आयेगा नहर में पानी, तैयारी में जुटा सिंचाई विभाग

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के बरवां रतनपुर क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने आधा दर्जन माइनरों और शाखाओं की सफाई पूरी कर ली है। 25 दिसंबर से पानी छोड़ने की तैयारी चल रही है। विभागीय टीम सक्रिय है ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और पानी रोकने के प्रयास न हों। सभी माइनर और शाखाएं किसानों की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Dec 11, 2025 09:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। बरवां रतनपुर क्षेत्र के आधा दर्जन माइनरों व शाखाओं की सफाई कार्य को सिंचाई विभाग ने पूरा कर लिया है। सिंचाई विभाग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 25 दिसंबर से पानी छोड़ने की तैयारी चल रही है। समय पर क्षेत्र का दौरा कर माइनरों और शाखाओं की जांच किया जा रहा है, ताकि कोई व्यक्ति बांध बना कर पानी रोकने का प्रयास न करें। पानी छोड़ने के बाद किसी किसानों की फसल पानी से डूबकर नष्ट न हो गई। क्षेत्र के खजुरिया माइनर, कोहड़ा माइनर, बंधु छपरा, बेलवा रजवाहा, लक्ष्मीपुर माइनर, सेमरा माइनर, रामपुर बांगर माइनर आदि की सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन सभी माइनर व शाखाओं से सैकड़ों गांवों के किसानों की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आकाश कश्यप ने बताया कि गुणवत्ता और लेवल के साथ क्षेत्र के सभी माइनर व शाखाओं की सफाई कार्य पूर्ण करा दिया गया है। पानी छोड़ने तक विभागीय टीम सक्रिय है, ताकि यकायक पानी छोड़ने के बाद किसी किसानों के खेत में अनावश्यक पानी न जाएं और फसल नष्ट न हो। क्षेत्र के संतोष सिंह, मनोज सिंह, गोविंद, रामदौड़, श्रीनिवास, रामसुचित कुशवाहा, मिलन यादव, मुनीन्द्र कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, रमेश आदि किसानों ने बताया कि सीजन में सिंचाई विभाग बहुत तेजी से सभी माइनर व शाखाओं कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखा है। पानी छोड़ने के बाद खेतों कि सिंचाई में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन समय रहते सभी शाखाओं में पानी आ जाए।