स्वास्थ्य विभाग में करीब 4.5 करोड़ की सामग्री की आपूर्ति का मामला, सीडीओ ने जांच टीम को रिमांडर भेजने के
Kushinagar News - कुशीनगर में स्वास्थ्य विभाग के 4.5 करोड़ रुपये की सामग्री आपूर्ति के भुगतान में देरी पर सीडीओ ने जांच की। कुछ सप्लायरों ने भुगतान न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीडीओ ने एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई, जिसमें 2023-24 की सप्लाई में कोई कमी नहीं मिली, जबकि 2024-25 की रिपोर्ट का इंतज़ार है।

कुशीनगर। करीब एक महीने पूर्व लगभग 4.5 करोड़ रुपये की सामग्री आपूर्ति के भुगतान को लेकर चर्चा में आए स्वास्थ्य विभाग के बारे में जांच सुस्त पड़ते देख सीडीओ ने रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कुछ सप्लायरों ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति की थी, लेकिन तत्कालीन सीएमओ की तरफ से भुगतान नहीं किया गया तो सप्लारों ने दूसरा तरीका अपनाया।
बताया जाता है कि सीएमओ की गैरमौजूदगी में उनके अधीनस्थ अधिकारी ने पत्र भेजकर भुगतान की संस्तुति शासन से संस्तुति कर दी थी। फिर भी भुगतान न होने पर सप्लायर हाईकोर्ट की शरण में चले गए थे। हाईकोर्ट ने धनराशि भुगतान करने का निर्देश दिया। जब यह मामला डीएम महेंद्र सिंह तंवर के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सामग्री की वास्तव में आपूर्ति हुई थी या यह केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रयास है। सीडीओ ने एसडीएम मोहम्मद जफर के नेतृत्व में टीम गठित की थी। शुक्रवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुई सप्लाई में कोई कमी नहीं मिली है। 2024-25 की आपूर्ति की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के लिए उन्होंने रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


