हाटा के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में जांच टीम गठित

हाटा के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में जांच टीम गठित

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के हाटा नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है। राज मोहम्मद नामक मरीज का ऑपरेशन 6 दिसंबर को हुआ था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Dec 11, 2025 09:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर। जिले के हाटा नगर में संचालित कृष्णा हॉस्पिटल में हुई एक मरीज की मौत के मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पताल की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हाटा नगर में क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सामने स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में कप्तानगंज निवासी राज मोहम्मद (45) पुत्र नसीरुद्दीन पाइल्स (बवासीर) का ऑपरेशन कराने के लिए बीते पांच दिसंबर को भर्ती हुए थे। छह दिसंबर को ऑपरेशन हुआ था। सोमवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर सही इलाज नहीं किया, जिससे राज मोहम्मद की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद राज मोहम्मद के पुत्र फैजान व रेयाज ने अस्पताल में हंगामा किया तो वहां देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामा देख अस्पतालकर्मी फरार हो गए। सूचना पर हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान व हाटा कस्बा इंचार्ज रुपेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराए‌। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों की लापरवाही से उनका सही इलाज नहीं हो पाया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए और शव लेकर घर चले गए थे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए हाटा सीएचसी के डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम मौके पर जाकर घटना तथा अस्पताल की जांच करेगी। उसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।