
इंस्टाग्राम से प्यार कर मंदिर में शादी रचाने वाली युवती लगा रही चक्कर
Kushinagar News - कुशीनगर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार किया और बंगलुरु में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद युवक ने धोखा देकर उसे अकेला छोड़ दिया। युवती ने कप्तानगंज थाने में न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे पुलिस से मदद नहीं मिली। युवती पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।
कुशीनगर। इंस्टाग्राम से प्यार करने वाली युवती ने युवक के साथ बंगलुरु स्थित मंदिर में शादी कर ली। अब युवती कप्तानगंज थाने में न्याय की गुहार लगा रही है। युवती झारखंड की मूल निवासी है। कप्तानगंज थाने के बभनौली निवासी युवक के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली निवासी एक युवक का इंस्टाग्राम के माध्यम से झारखंड के एक युवती से प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया। डेढ़ साल तक बात करने के बाद शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर बंगलुरू लेकर चला गया।
वहां संबंध बनाने के बाद 15 फरवरी 2024 को बंगलुरू के एक मंदिर में शादी किया। आरोप है कि दोनों एक साथ 2 महीने तक बंगलुरू में रहे, फिर युवक मई 2025 में गांव लाया। उसके घर 4 से 5 दिन रहने के बाद उसे मौसी के घर ग्राम शीतलापुर थाना घुघली जिला महाराजगंज ले गया। वहां पर 7 दिन तक रखा। वहां पर युवक और उसकी मौसी दोनों घर जाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद वह बंगलुरु ले जाने के बहाने कप्तानगंज स्टेशन लाकर छोड़ दिया और चकमा देकर फरार हो गया। उसके बाद युवती ने कप्तानगंज स्टेशन से थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। युवती का आरोप है कि पुलिस मदद नहीं कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक सिंह ने बताया कि यह मामला पुराना है। युवती मिली है। युवती व युवक को थाने बुलाया गया है। उसकी हर संभव मदद की जायेगी। युवती, युवक से प्यार करने के पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




