तीखी बहस के बाद बंटा गैस सिलेंडर
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News - जौरा बाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी फाजिलनगर पर होम डिलीवरी के दौरान उपभोक्ताओं और डिलीवरी कर्मियों के बीच डीएसी नम्बर और लाइन को लेकर बहस हुई। अंततः समझौते से गैस वितरण किया गया। संचालक गोलू सिंह ने बताया कि नियमित होम डिलीवरी की जा रही है।

बेलवा कारखाना। जौरा बाजार स्थित चमन चौराहे पर इंडेन गैस एजेंसी फाजिलनगर द्वारा होम डिलीवरी गाड़ी पहुंची। यहां पर पहुंचे कुछ उपभोक्ताओ और डिलीवरी कर्मी के बीच डीएसी नम्बर और लाइन को लेकर तीखी बहस शुरु हो गई, जिसे लोगों ने समझ बुझकर गैस वितरण करवाया। वितरण कर्मी द्वारा 31 मार्च तक बुकिंग किये गये उपभोक्ताओं को रसोई गैस वितरण किया। इंडेन गैस एजेंसी के संचालक गोलू सिंह ने बताया कि नियमित होम डिलीवरी कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


