Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsInauguration of Road Construction in Kushinagar MP Manish Jaiswal Promises Development
जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य : विधायक

जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य : विधायक

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम घूरछपरा व डगरहा में सड़क निर्माण के लिए

Feb 09, 2026 09:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम घूरछपरा व डगरहा में सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक मनीष जायसवाल ने घूरछपरा के नौका टोला संपर्क मार्ग व मिठहा माफी में डगरहा संपर्क मार्ग का पूजन कर शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत घूरछपरा मेन मार्ग से नौका टोला होते सिसहन बलकुड़िया मार्ग को जाने वाली दो किलोमीटर पिच सड़क का शिलान्यास सदर विधायक ने पूजन कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक ने कहा कि विकसित भारत में अब कोई गांव पिच सड़क से वंचित नहीं रहेगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि भाजपा देश के हर गांव की प्रगति करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय से लेकर नौजवानों को रोजगार से जोड़ कर सवावलम्बी बना रही है। माताओं, बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं । इस क्रम में दोपहर में उन्होंने मिठहा माफी के डगरहा माई स्थान संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा नेता हरिशंकर राय, दिनेश राय, राजू पाठक, ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, मनोज राय, प्रमोद राय, घनश्याम मोदनवाल, प्रधान भोला चौधरी, प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल, रामायण कुशवाहा, महेश चंद्र रौनियार, दुर्गेश मिश्रा, वरुण राय, नित्यानंद पान्डेय, विवेकानंद पांडेय , बृजभूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।