खड्डा के रेता क्षेत्र में 13.42 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें, सांसद ने किया शिलान्यास
खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा के रेता क्षेत्र में 13 करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले 5 संपर्क मार्गों का शनिवार को शिलान्यास व भूमि पूजन सांसद

खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।
खड्डा के रेता क्षेत्र में 13 करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले 5 संपर्क मार्गों का शनिवार को शिलान्यास व भूमि पूजन सांसद विजय कुमार दुबे व खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया। आजादी के बाद पहली बार रेता क्षेत्र को एक साथ पांच पक्की सड़कें मिलने से रेता वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रेता क्षेत्र की स्थिति
खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर, मरिचहवा, हरिहरपुर व नारायणपुर आदि गांवों में करीब 25 हजार लोग निवास करते हैं, लेकिन उक्त गांवों के लोगों को आजादी के बाद भी पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी थी। रेता वासियों की इस दुश्वारियों को देखते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पिछले 24 फरवरी 2025 को बजट सत्र के दौरान आजादी के बाद भी रेता क्षेत्र में पक्की सड़कें नहीं बनने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद विधायक ने रेता क्षेत्र के शिवपुर सम्पर्क मार्ग, हरिहरपुर खास, बसंतपुर खास, बालगोविंद छपरा खास व मरिचहवा खास में पक्का सड़क निर्माण को लेकर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्रक भेजकर उन सड़कों का निर्माण कराने की मांग की थी।
निर्माण प्रक्रिया
इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने इन पांच सड़कों की पैमाइश कराकर इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन ने 15 मार्च को सड़क निर्माण के लिए धन अवमुक्त कर दिया। शनिवार को 13 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्माण होने वाले पांच सड़कों का शिलान्यास व भूमि पूजन सांसद व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस दौरान सांसद विजय दुबे व विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि इन मार्गों की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का कार्य किया है। कहा कि ग्राम सभाओं का सर्वांगीण विकास ही भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। संचालन कुणाल राव ने किया। इस दौरान एसडीएम सर्वेश सिंह, सहायक अभियंता अविनाश कुमार, अवर अभियंता संतोष कुमार, अजय गोविन्द शिशु, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, प्रधान इजहार अंसारी, आनन्द कुमार, नरसिंह पासवान, हीरामन, प्रदुम्मन तिवारी, पप्पू सिंह, उमेश शुक्ला, रामकल्प, लालू भगत आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


