फलदार व हरे पेड़ों की कटान तेज, विभाग मूकदर्शक

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के अहिरौली बाजार क्षेत्र में लकड़ी माफिया खुलेआम हरे और फलदार पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और वन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फलदार व हरे पेड़ों की कटान तेज, विभाग मूकदर्शक

कुशीनगर। हाटा वन क्षेत्र के अंतर्गत अहिरौली बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा सुम्हाटार समेत आसपास के कई गांवों में हरे व फलदार पेड़ों का कटान जोरों पर है। लकड़ी माफिया खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जबकि वन विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी, तूफान और बारिश की आड़ में लकड़ी माफिया सक्रिय होकर हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। सड़क किनारे लगे पेड़ों को भी निशाना बनाया जा रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

कई स्थानों पर लकड़ी माफिया पहले पेड़ों को सूखा कर बाद में उनकी कटाई कर रहे हैं। कटे हुए पेड़ों की लकड़ियां नजदीकी आरा मशीनों पर खुलेआम बेची जा रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो क्षेत्र में हरियाली तेजी से खत्म हो जाएगी। इस संबंध में हाटा रेंज की रेंजर अमृता चंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।