चकरोड से हटवाया गया अतिक्रमण

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित जमुनिया टोला में चकरोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्

चकरोड से हटवाया गया अतिक्रमण

सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद।तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित जमुनिया टोला में चकरोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर हटवा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर की गई।चकरोड की स्थिति को लेकर गांव के दीनानाथ और मैनेजर के बीच पिछले तीन सप्ताह से विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम और बहादुरपुर चौकी पुलिस को मौके पर भेजा। कार्रवाई के दौरान कानूनगो हरेंद्र प्रसाद, लेखपाल रविकांत कुशवाहा, संजय सिंह, रंजीत कुमार तथा चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई। चकरोड का सीमांकन किया और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली करा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चकरोड और आसपास की जमीन की पैमाइश के दौरान हर बार सीमांकन की भौगोलिक स्थिति बदलती रहती है। यही वजह है कि विवाद उत्पन्न होता है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्रवाई कर विवाद का समाधान करा दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।