Kushinagar News: बलियवां गांव में 19 मुसहर परिवारों के लिए बनेगी आवासीय कॉलोनी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में फाजिलनगर ब्लॉक के बलियवां ग्राम सभा स्थित मुसहर बस्ती में 19 मुसाहर परिवारों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। सांसद और विधायक ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। आवासीय कॉलोनी में मकान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यह योजना का पहला चरण है, जिसमें 82 डिसमिल भूमि पर निर्माण होगा।

Kushinagar News: बलियवां गांव में 19 मुसहर परिवारों के लिए बनेगी आवासीय कॉलोनी

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर ब्लॉक के बलियवां ग्राम सभा स्थित मुसहर बस्ती में 19 मुसहर परिवारों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया जाएगा। कार्य के लिए देवरिया सांसद, क्षेत्रीय विधायक व ब्लाक प्रमुख ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। सभी चयनित लाभार्थियों को संबंधित भूमि के आवासीय पट्टे के प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए गए हैं।

सरकारी प्रयास

देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुसहर परिवारों को आवास और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आवासीय कॉलोनी में केवल मकान बनाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि वहां रहने वाले परिवारों को शिक्षा, खेल, बिजली, पानी, पार्क सहित बेहतर जीवन की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डीडीयू के पूर्व छात्र नेता मनोज चौबे, अमिताभ मिश्रा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, विश्वविजय सिंह, ग्राम प्रधान संजय यादव आदि ने भी सरकार के इस पहल की सराहना की है।

योजना का पहला चरण

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह योजना का पहला फेज है। इसमें 82 डिसमिल जमीन में निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सूची तैयार होने के बाद दूसरे फेज में भी इस स्थान से सटे अन्य पात्र परिवारों के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह आवासीय कॉलोनी कहाँ बन रही है?−
यह आवासीय कॉलोनी कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के बलियवां ग्राम सभा स्थित मुसहर बस्ती में बन रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: बलियवां गांव में 19 मुसहर परिवारों के लिए बनेगी आवासीय कॉलोनी