Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsHistoric Victory for NDA in Bihar Celebration in Kushinagar
बिहार की जनता ने सुशासन का दिया साथ : शैलेन्द्र

बिहार की जनता ने सुशासन का दिया साथ : शैलेन्द्र

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर में जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार में नीतिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास वादी सरकार की मांग की है। जदयू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गहरवार ने जनता के विश्वास को सराहा और कहा कि अब विकास, रोजगार और सुशासन की आवश्यकता है।

Sat, 15 Nov 2025 10:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। बिहार में नीतिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर कुशीनगर में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जदयू जिलाध्यक्ष के आवास पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सह कुशीनगर-देवरिया के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि बिहार की जनता ने नितिश कुमार पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि बिहार की जनता गुंडागर्दी, अराजकता, माफिया को पनपने नहीं देना चाहती है। वहां की जनता नीतिश कुमार के नेतृत्व में विकास वादी सरकार चाहती है जो सुशासन व जनकल्याणकारी योजनाओं से बिहार का विकास करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जदयू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गहरवार ने कहा कि एनडीए गठबंधन को जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर मोदी व नीतिश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहां की जनता को यह मालूम है कि पिछली सरकारों में किस तरह से बिहार में अराजकता, गुंडागर्दी व माफिया का राज था। लेकिन अब जनता को सिर्फ विकास चाहिए है। अच्छी सड़कें, रोजगार व सुशासन चाहिए। इस दौरान सत्यजीत सिंह गहरवार, अरविंद सिंह गहरवार, राधेश्याम सिंह गहरवार, अखिलेश सिंह, आदित्य सिंह गहरवार, सत्यम सिंह गहरवार, तारकेश्वर गुप्ता, भीम मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, शैलेश कुशवाहा समेत आदि लोग मौजूद रहे।