केबल चोरी होने से कार्य बाधित

Feb 07, 2026 09:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से पठानी टोला तक के हाईटेंशन केबल की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने 16 पोलों से 500 मीटर केबल काटकर चुरा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पिछले तीन महीने से बिजली आपूर्ति बंद है। मामला दर्ज किया गया है।

केबल चोरी होने से कार्य बाधित

कुशीनगर। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के सलेमगढ़ बाजार से पठानी टोला तक नए विद्युतीकरण कार्य के तहत लगाए गए हाईटेंशन के केबल तारों की चोरी का मामला सामने आया है। 50 घरों की बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए करीब 30 बिजली के पोलों पर एक किलोमीटर तक हाईटेंशन केबल बिछाया गया था। गुरूवार की रात अज्ञात चोरों ने 16 पोलों पर लगाए गए 500 मीटर केबल तार काटकर चुरा ले गए।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पिछले तीन महीने से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में कई बार विभाग से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक लाइन चालू न होने के कारण ही चोरों ने तार चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में जेई विकास सहानी ने बताया कि घटना की लिखित सूचना (तहरीर) तरयासुजान थाने में दी गई है। वहीं बहादुरपुर चौकी प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।