सड़क की जमीन पर कब्जा करने वाले 160 लोगों को नोटिस

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर 160 लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर कब्जा नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सड़क की जमीन पर कब्जा करने वाले 160 लोगों को नोटिस

कुशीनगर। निज संवाददाता सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा करके स्थाई व अस्थाई निर्माण कराने वाले 160 लोगों को हाईकोर्ट के आदेश पर विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग से नोटिस मिलने पर अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। शीघ्र अवैध कब्जा नहीं हटाने पर विभाग बुलडोजर की कार्रवाई करेगा। इससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।पडरौना-तमकुही मार्ग दुदही नगर पंचायत से होकर गुजरती है। 40 किमी लंबी सड़क के दुदही नगर पंचायत के पडरौन मडुरही व बांसगांव के 160 लोगों का मकान सड़क की जमीन में पड़ रही है। सड़क की जमीन पर स्थाई व अस्थाई रूप से अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एक व्यक्ति ने कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था।

पीआईएल के निस्तारण के क्रम में हाईकोर्ट ने सड़क के जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर एनएचएआई के अधिकारियों ने अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर शीघ्र अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है। विभाग के आदेशों को नहीं मानने पर विभाग भविष्य में बुलडोजर की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। विभागीय नोटिस मिलने के बाद दशकों से निवास करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।