Kushinagar News: मेडिसिन विभाग में रोज पहुंच रहे इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वाले पांच-छह मरीज

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में मौसम में बदलाव का लोगों की सेहत पर असर दिखाई दे रहा है। सितंबर में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सा कॉलेज में ओपीडी में भीड़ बढ़ी है, और डॉक्टरों ने संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Kushinagar News: मेडिसिन विभाग में रोज पहुंच रहे इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वाले पांच-छह मरीज

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। सितंबर महीने में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के साथ ही सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ हड्डी रोग, ईएनटी और मेडिसिन विभाग में रही। मौसम में बदलाव के कारण जहां कई मरीज सर्दी, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं तो वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव से पुराने मरीजों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मेडिसिन विभाग में भी सामान्य दिनों की तुलना में बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। विभाग में प्रतिदिन करीब पांच से छह मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनमें इन्फ्लूएंजा से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इन मरीजों में बुखार के साथ सर्दी, खांसी, गले में खराश, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। हालांकि, सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इन्फ्लूएंजा की जांच की सुविधा शुरू नहीं हो सकी। इससे मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए आवश्यक किट शुक्रवार को ही मेडिकल कॉलेज में पहुंच गई थी, लेकिन सोमवार तक जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी का कहना है कि मौसम परिवर्तन के दौरान वायरल संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अचानक ठंडे और गर्म वातावरण में जाने से बचने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और पौष्टिक भोजन लेना जरूरी है। सर्दी-खांसी या बुखार होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर है। ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक जाने से बचना चाहिए। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर मास्क का इस्तेमाल और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना भी जरूरी है। इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार सामने आने के बीच जांच सुविधा शुरू होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच शुरू होने के बाद चिकित्सकों को मरीजों की बीमारी की सही पहचान करने और आवश्यक उपचार तय करने में मदद मिलेगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में इन्फ्लूएंजा जांच की सुविधा शुरू होने का इंतजार है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: मेडिसिन विभाग में रोज पहुंच रहे इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वाले पांच-छह मरीज