खाड़ी देश और अफ्रीका से आए यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर 01 जून से 10 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य बीमारियों की पहचान करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का परीक्षण भी किया जा रहा है।

खाड़ी देश और अफ्रीका से आए यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कुशीनगर। लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्परता के साथ इलाकों पर निगरानी बनाये हुए है।

स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य

जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में नेबुआ नौरंगिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में 100 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षण शिविर 01 जून से शुरू है जो 10 सितंबर तक चलेगा। स्वस्थ नागरिक, सशक्त समाज के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के तहत क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं दवा वितरण किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

गंभीर बीमारियों का परीक्षण

इस दौरान गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का भी परीक्षण कर इलाज किया जा रहा है।‌ परीक्षण के दौरान डाक्टरों की टीम के साथ अत्याधुनिक सुविधा जनक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मरीजों का सही उपचार हो सके। स्वास्थ्य केंद्र को यह भी निर्देश किया गया है कि अफ्रीका से आए यात्रियों की भी जांच करें। ताकि इबोला की पहचान किया जा सके।

यात्रियों की स्वास्थ्य जांच

यह बीमारी अफ्रीका से आए यात्रियों की जांच करने के सख्त निर्देश दिया गया है। सउदी अरब के अल दम्माम से आए सरगटिया के अमजद अली, दुबई से आए मड़ार विंदवलिया के तैयब अली, सउदी अरब के रियाद से आए पिपरा बजार के मोहम्मद शरिफ का स्वास्थ्य परीक्षण कर जिला चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजा गया है। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि 100 दिवसीय परीक्षण शिविर में प्रत्येक गांवों में टीम लगी है, गंभीर बीमारियों के मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

प्रश्न और उत्तर

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कब से शुरू हुआ है?
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 01 जून से शुरू हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।