Kushinagar News: हरितालिका तीज व्रतोत्सव सोमवार को, बाजार में बढ़ी चहल पहल

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: हरितालिका तीज का व्रत आगामी सोमवार को है। इस अवसर पर कपड़े और सौन्दर्य के सामानों की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ गई है। ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि व्रत का विधान भाद्रपद शुक्ल, तृतीया को है। इस दिन विशेष पूजा विधियों का पालन किया जाना चाहिए।

Kushinagar News: हरितालिका तीज व्रतोत्सव सोमवार को,  बाजार में बढ़ी चहल पहल

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हरितालिका तीज का व्रत आगामी सोमवार को है। व्रत को लेकर कपड़े और सौन्दर्य के सामानों की खरीदारी के लिए बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है। खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही है।

व्रत विधान

महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल, तृतीया को करने का विधान है व तृतीया दुतिया से विद्ध न हो कर चतुर्थी से विद्ध हो तो अत्यंत शुद्ध है , क्योंकि, दुतिया तिथि पितरों की तिथि व चतुर्थी पुत्र की तिथि मानी गयी है जो सोमवार को इस वर्ष तृतीया तिथि प्रातः 7:14 के पश्चात चतुर्थी तिथि प्रारम्भ हो जाएगी जो अत्यन्त शुभ है। इस वर्ष सोमवार का दिन, चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा ब्रह्म योग मिल रहा है । ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पूजन का समय सायं काल में 4:36 से 6:07 तक है।

व्रत का विधि

इस व्रत को सौभाग्यवती स्त्रियों को करने का विधान है उस दिन चाहिए कि निर्जला व्रत पूरे दिन रहते हुए सायं काल पूजा स्थल पर एक कलश स्थापित कर गौरी गणेश जी का आवाहन करके पूजन करें। इसके पश्चात देवाधिदेव महादेव सहित मां पार्वती का आवाहन मिट्टी के पार्थिव में करके उनका षोडशोपचार वा पञ्चोपचार पूजन करें व मां गौरी का ध्यान कर देवि देवि उमे गौरी त्राहि माम करुणा निधे, ममापराधा छन्तव्य भुक्ति मुक्ति प्रदा भव मंत्र का जप करना चाहिए। शिव व मां पार्वती जी के पूजन में शिव के पञ्च वस्त्र व माता जी के लिए तीन वस्त्र व श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।

अन्य व्रत

इसी दिन हरी काली, हस्त गौरी व कोतिश्वरी आदि के व्रत भी होते हैं। इसमें मां पार्वती के पूजन की प्रधानता है। इस व्रत को भगवान शिव की प्राप्ति हेतु पर्वत राज तनया मां पार्वती ने सर्व प्रथम किया था। निष्ठा पूर्वक इस व्रत का पालन करने वाली स्त्रियां सदा सौभाग्यवती बनी रहती हैं। हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में कपड़े और सौन्दर्य के सामानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी लग रही है।

सामान्य प्रश्न

✦हरितालिका तीज का व्रत कब है?−
हरितालिका तीज का व्रत आगामी सोमवार को है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: हरितालिका तीज व्रतोत्सव सोमवार को, बाजार में बढ़ी चहल पहल