Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsHanuman Jayanti Celebrations Mark 100 Years in Kushinagar

तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव 21 से

Kushinagar News - कुशीनगर में हनुमत जन्मोत्सव इस बार शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया जाएगा। 20 अक्तूबर को जन्मोत्सव व कथा वाचन, 21 अक्तूबर को शोभा यात्रा और 22 अक्तूबर को विराट कुश्ती का आयोजन होगा। इस आयोजन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 12 Oct 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव 21 से

कुशीनगर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनन्द शाही व पूर्व ग्राम प्रधान जीतेंद्र शाही ने संयुक्त रूप से बताया कि कप्तानगंज विकास खंड के बरवां बाबू में स्व. ठाकुर प्रसाद शाही द्वारा स्थापित हनुमत जन्मोत्सव इस बार शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया जाएगा। तीन दिवसीय समारोह में 20 अक्तूबर को जन्मोत्सव व कथा वाचन, 21 अक्तूबर को शोभा यात्रा व 22 अक्तूबर को विराट कुश्ती होगा। दंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तथा महिला पहलवान शिवजी व्यायामशाला, पक्कीबाग, चौरीचौरा, सरहरी, महराजगंज, पंजाब, नेपाल आदि शामिल होंगे। बल, बुद्धि तथा पौरुष के प्रतीक आराध्य देव पवन पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में शाही परिवार मनाता है।

इसमें क्षेत्र व प्रदेश के गणमांय अतिथि हिस्सा लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।