हनुमान जन्मोत्सव पर कल निकलेगी शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान मंदिर में आगामी गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, दोपहर 2 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा और शाम 4 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हनुमान जन्मोत्सव पर कल निकलेगी शोभायात्रा

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान सरोवर के बीच में स्थित हनुमान मंदिर में आगामी गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह धूमधाम व श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं व श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। ‎आयोजन समिति के डॉ अखिलेश गुप्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाल नगर भ्रमण किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 108 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा, जिसमें श्रद्धालु एक साथ बैठकर भक्ति में लीन वातावरण में भाग लेंगे।

सायं 4 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।