कप्तानगंज ब्लाक में मात्र 57 को ही मिला अब तक 100 दिन का काम

Jan 13, 2026 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - भारत सरकार ने मनरेगा योजना में संशोधन करते हुए रोजगार की गारंटी 125 दिन कर दी है। गांव-गांव में इस नई योजना के तहत श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, कप्तानगंज ब्लाक में पिछले साल के 100 दिन का रोजगार केवल कुछ ही लोगों को मिला है। नई योजना अप्रैल से लागू होने की उम्मीद है।

कप्तानगंज ब्लाक में  मात्र 57 को ही मिला अब तक 100 दिन का काम

कुशीनगर। भारत सरकार द्वारा गरीबों की योजना माने जाने वाली मनरेगा को संशोधित कर उसका नया नाम परिवर्तित कर दिया है। साल के 365 दिन में 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार मुहैया कराने की गारंटी सरकारी तंत्र द्वारा गांव-गांव घूम कर दी जा रही है। पर तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि पिछजी योजना में हजारों लोगों में से चंद लोगों को ही कप्तानगंज ब्लाक में निर्धारित 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया गया है। सरकारी तंत्र के द्वारा गांव-गांव में जानकारी दी जा रही है कि 365 दिन के साल में अब 25 दिन अतिरिक्त यानी कुल 125 दिन नई योजना विकसित भारत गारंटी फार रोजगार और आजीविका ग्रामीण के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय के अनुसार नई स्कीम में व्यवस्था की गई है कि श्रमिकों को काम मांगने पर काम नहीं मिलने की दशा में बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था की गई है। समय से मजदूरी भुगतान साप्ताहिक तौर पर किया जाएगा। कृषि कार्य कटाई बुआई के सीजन में साल के करीब 60 दिन काम नहीं कराए जाएंगे, ताकि गांव में मजदूरों के अभाव में कृषि कार्य के सुचारू रूप से संचालित होने में मजदूरों के कमी से व्यवधान न उत्पन्न हो। मनरेगा के बदले स्वरूप का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्ट के साथ-साथ गांव गांव पहुंचकर श्रमिकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी के अनुसार इस संबंध में विस्तृत शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कर्मियों का प्रशिक्षण होना अभी बाकी है। कार्यशाला या प्रशिक्षण के जरिए जानकारी दी जाएगी। उम्मीद है कि अप्रैल से नई परिवर्तित योजना पूर्ण रूप से कार्य करने लगेगा। पर तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि कप्तानगंज ब्लाक के 76 ग्राम सभाओ में 26103 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें 14518 जॉब कार्ड होल्डर तथा 16591 श्रमिक एक्टिव हैं। चालू वित्तीय वर्ष में इन हजारों श्रमिकों में से अब तक महज 57 ही ऐसे श्रमिक हैं जिन्होंने 100 दिन का कार्य अब तक पूर्ण किया है। जॉब कार्ड धारक कुल 7806 परिवारों में 252913 मानव दिवस (दिहाड़ी) का कार्य दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।