Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsGovernment Provides Cashless Medical Benefits to Democracy Protectors Under Ayushman Bharat Scheme
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें पांच लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाना होगा।

Jan 02, 2026 09:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें भी पांच लाख रुपये तक की मुफ्त सालाना चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासनादेश आ चुका है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिले में 14 लाख से अधिक लाभार्थी हैं। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थी सहित उनके सभी आश्रितों को भी साल में पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। बस, इसके लिए उन्हें अपने परिवार के सभी चयनित लोगों का गोल्डन कार्ड बनवाना होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद जिन-जिन सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती है, वहां जाकर अपने परिवार के सदस्यों का गंभीर बीमारियों में इलाज करा सकते हैं। इनके अलावा 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने अब लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भी इस योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। शासन की तरफ प्रदेश के सभी जनपदों के डीएम और सीएमओ को शासनादेश भेजकर इससे अवगत कराया गया है। उनकी तरफ से बताया गया है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को तो पहले से ही आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा था, अब लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी इस योजना का लाभ पाने के हकदार होंगे। यह भी बताया गया है कि जो लोकतंत्र रक्षक सेनानी 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, जनपद में विशेष कैंप लगाकर उनका गोल्डन कार्ड बनवाया जाएगा तथा इस योजना से लाभांवित किया जाएगा।