Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsGovernment Fund Misuse Investigation into Discrepancy of 437 Cattle vs 300 at Kushinagar Shelter
सरकार से ले रहे 437 का खर्च, मौके पर मिले 300 गोवंश

सरकार से ले रहे 437 का खर्च, मौके पर मिले 300 गोवंश

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के कोपजंगल स्थित वृहद पशु आश्रय स्थल पर 437 गोवंश के पालन पोषण के लिए सरकारी खर्च लिया जा रहा है, लेकिन वहां केवल 300 गोवंश ही पाए गए। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। यह स्थिति सरकारी धन के दुरुपयोग का संकेत देती है।

Nov 20, 2025 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। खड्डा के कोपजंगल स्थित वृहद पशु आश्रय स्थल के कर्ता धर्ता सरकार से 437 गोवंश के पालन पोषण का खर्च ले रहे हैं मगर वहां महज 300 गोवंश ही मौजूद हैं। यह खुलासा तब हुआ जब बीते 16 नवंबर को गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत उर्फ अतुल सिंह ने वृहद पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। आयोग उपाध्यक्ष ने सीडीओ को पूरे मामले की जांच कर हीककत का पता लगाने व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीते 16 नवंबर को गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कोपजंगल के वृहद पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही गो पूजन भी किया था। इस दौरान उन्होंने वहां के रिकार्ड देखे। रिकॉर्ड के अनुसार आश्रय स्थल पर कुल 437 गोवंश का पालन पोषण किया जा रहा है। आयोग उपाध्यक्ष ने गोवंश की गणना करायी तो इनकी कुल संख्या महज 300 ही मिली। मौके पर मौजूद जिम्मेदारों ने उन्होंने सवाल किये तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इस संबंध में आयोग उपाध्यक्ष के बयान का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहां से लौटने के बाद आयोग उपाध्यक्ष ने उस दिन डीएम का कार्यभार देख रही सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव को पूरे मामले की जानकारी देते हुए सवाल किया कि ऐसा किन परिस्थितियों में किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने व सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बोले जिम्मेदार कोपजंगल के वृहद पशु आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान गोवंश की संख्या 300 ही पायी गयी। जबकि वहां 437 गोवंश के पालन पोषण की जानकारी दी गयी। गोवंश की संख्या के हिसाब से सरकार से खर्च मिलता है। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए सीडीओ को निर्देश दिए गए हैं। -यशवंत उर्फ अतुल सिंह, उपाध्यक्ष, उप्र गो सेवा आयोग गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष के निर्देश पर जिला पशु चिकित्सा अधिकारी व एसडीएम खड्डा से रिपोर्ट मांगी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। गड़बड़ी मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -वंदिता श्रीवास्तव, सीडीओ, कुशीनगर