बकरी पालन योजना के तहत 25 मई तक करें आवेदन
Kushinagar News - कुशीनगर में 2026-27 वित्तीय वर्ष में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन योजना लागू की गई है। इच्छुक लाभार्थी 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता में आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। योजना के तहत 14 बकरी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य है।

कुशीनगर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण आय में वृद्धि के उद्देश्य से बकरी पालन योजना लागू की गई है। इसके लिए इच्छुक लाभार्थी 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के तहत आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। वह कुशीनगर का निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से होना आवश्यक है। पशुपालन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होना भी जरूरी है। बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है。
योजना का लक्ष्य
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासनादेश एवं पशुपालन विभाग के निर्देशों के क्रम में कुशीनगर के लिए कुल 14 बकरी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक इकाई में एक नर एवं पांच मादा बकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रति इकाई कुल लागत 60 हजार रुपये तय की गई है, जिसमें 90 प्रतिशत यानी 54 हजार रुपये राज्यांश के रूप में अनुदान मिलेगा, जबकि लाभार्थी को केवल 10 प्रतिशत यानी छह हजार रुपये का अंश देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक लाभार्थी अपने आवेदन ब्लॉक स्तरीय समिति के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस समिति में ग्राम प्रधान, पशुचिकित्साधिकारी और उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी शामिल होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। सभी आवेदन मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन कुशीनगर में जमा होंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


