गैस की किल्लत से त्योहार की बढ़ी चिंता

Mar 14, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - बरवा रतनपुर में गैस की किल्लत के अफवाहों से लोग परेशान हैं। चार दिनों तक बुकिंग के बाद भी कई लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं। हाटा में भी गैस की कमी से चाय की दुकानें बंद हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियों में काला बाजार चल रहा है।

गैस की किल्लत से त्योहार की बढ़ी चिंता

बरवा रतनपुर। इलाके में गैस की किल्लत के अफवाह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार दिनों तक बुकिंग के बाद भी लोग लाइन में खड़े होकर अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। विशेष समुदाय में रामजान में गैस की किल्लत ने चिंता बढ़ा दी है। नन्दन छपरा के आजम, सैफ, मुलाजिम व रामबेलास ने बताया कि पकड़ियार गैस एजेंसी पर चार दिन पूर्व गैस की बुकिंग किए थे। चौथे दिन शुक्रवार को भोर से लाइन लगने के बाद दोपहर में गैस मिला। गैस लेने के चक्कर में गांव के दर्जनों लोग जुमे की नमाज छूट जाने से दुःखी हैं।

गांव के खुशबुद्दीन, नुरुद्दीन, मुन्ना, सलाउद्दीन, नुरसाद, गुड्डू प्रसाद, फकरुद्दीन, डॉ. मुस्लिम, शाह आलम, इमरान, गैसुद्दीन आदि ने बताया कि गैस की किल्लत अफवाहों से लोगों की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रही है। विशेष समुदाय में आज कल रोजा के इफ्तार व आगामी त्योहार ईद को लेकर गैस की किल्लत ने चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर बुकिंग के चार दिन बाद पूरे दिन लाइन में खड़ा होने के बाद भी गैस नसीब नहीं हो रहा है। लोगों ने बताया कि जब एजेंसियों पर गैस पर्याप्त है तो आखिर उपभोक्ताओं को दिक्कत क्यों हो रही है। समय पर उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिलने की स्थिति में मुश्किलें बढ़ना लाजमी है।-----कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने पर चाय की दुकानें बंदहाटा/ढाढ़ा। तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ लग जा रही है। वहीं एजेंसी पर गैस की गाड़ी पहुंचने पर लोग उसे घेर ले रहें हैं।शुक्रवार को हाटा की गैस एजेंसी पर गैस की गाड़ी पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई, जहां एजेंसी मालिक द्वारा हाटा कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सिलेंडर का वितरण हुआ। सिलेंडर कम पड़ जाने पर आधे उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों से गैस ब्लैक में कर दिया जा रहा। बाजार में तीन से चार हजार रुपये में एक सिलेंडर बेच रहे हैं। वहीं हाटा नगर के गोरखपुर चौराहा स्थित मिठाई की दुकान में कामर्शियल या घरेलू सिलेंडर नहीं मिलने पर तीन दिनों से चाय बेचना बंद है। मालिक सोनू मद्धेशिया ने बताया कि समय से गैस नहीं मिलने पर ऐसी स्थिति आई है। आज मिट्टी का चुल्हा बनाया गया है। कल से चाय-पकौड़ी की दुकान शुरू होगी।कोट-जिले में कुकिंग गैस सिलेंडर का भरपूर स्टॉक है। नियमानुसार बुकिंग करने वालों को गैस सिलेंडर मुहैया करायी जा रही है। लोगों से अपील है कि एजेंसियों व गोदामों पर बेवजह भीड़ न लगाएं। जरूरत हो तो ही बुकिंग के बाद सिलेंडर प्राप्त करें। एक्स्ट्रा सिलेंडर स्टॉक करने के चक्कर में पडें। इससे अन्य लोगों को दिक्कत होती है।-कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, कुशीनगर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।