ई-केवाईसी के लिए एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन
Kushinagar News - कुशीनगर के दुदही क्षेत्र में 21,000 उपभोक्ता गैस एजेंसी से जुड़े हैं, लेकिन ई-केवाईसी की प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें गैस संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को बार-बार बुकिंग के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि, गैस संचालक ने बताया कि वितरण में पारदर्शिता बनाए रखी जा रही है।

कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के गैस एजेंसी से कुल इक्कीस हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। हालांकि ई-केवाईसी सभी उपभोक्ता नहीं करा सके है। अचानक गैस संकट के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर केवाईसी के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि सरवर कुछ-कुछ देर तक आने पर ही केवाईसी हो पा रहा है। एजेंसी ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण बुकिंग पैतालीस दिनों में होने से लोग बार बार निर्धारित नंबर पर रिंग कर मैसेज का इंतजार करने में परेशान है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शुक्रवार को गाड़ी आने से गैस मिल पाया था, लेकिन शनिवार को गाड़ी नहीं आने से वापस लौटना पड़ा।
गैस संचालक अश्विनी शर्मा ने बताया कि शनिवार तक इस महीने में 6 हजार 8 सौ उपभोक्ताओं को गैस वितरित किया गया है, जबकि इस महीने के शेष तीन दिनों में और गाड़िया आनी है। लगभग ढाई हजार से अधिक उपभोक्ता बुकिंक कराकर आपूर्ति की प्रतीक्षा में है। जैसे जैसे आपूर्ति मिल रही है पारदर्शी ढंग से वितरण जारी है। होम डिलीवरी के प्रयास जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


