Kushinagar News: खड्डा-पनियहवा-छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, 4 .26 करोड़ अवमुक्त
Kushinagar News: खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर खड्डा पनियहवा छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है। शासन ने पहले चरण में 4 करोड़ 26 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर खड्डा पनियहवा छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रुप में 4 करोड़ 26 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कुछ महिनों पूर्व शासन से खड्डा पनियहवा छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग की थी। इस पर उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास व विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को इसकी डीपीआर बनाकर भेजने को निर्देशित किया।
इस पर लोक निर्माण विभाग ने 8 करोड़ 53 लाख का कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजा। इसके बाद शासन ने खड्डा पनियहवा मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण काय्र को मंजूरी दे दी हे। प्रथम किस्त के रुप में 4 करोड़ 26 लाख 53 हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभाग से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।


