मार्च से पहले एक पंप पर होती थी दो लाख लीटर ईंधन की खपत

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में वैश्विक तनाव और ईंधन संकट की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर ईंधन की मांग अचानक बढ़ गई है। मार्च में सामान्य बिक्री के बाद अप्रैल में मांग दोगुनी हो गई। लोग सामान्य जरूरत से अधिक ईंधन खरीदने लगे, जिससे कई पेट्रोल पंप सूखने लगे। पीएम मोदी की अपील के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

मार्च से पहले एक पंप पर होती थी दो लाख लीटर ईंधन की खपत

कुशीनगर। निज संवाददाता वैश्विक स्तर पर बढ़े तनाव और ईंधन संकट की फैली अफवाहों का असर कुशीनगर जिले में भी साफ तौर पर देखने को मिला। मार्च महीने तक जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से ईंधन की बिक्री हो रही थी। पडरौना शहर के एक बड़े पंप पर हर महीने करीब दो लाख लीटर तक ईंधन की खपत होती थी, जिसमें पेट्रोल की हिस्सेदारी सबसे अधिक रहती थी। लेकिन, अप्रैल महीने में हालात अचानक बदल गए और पंपों पर ईंधन की मांग दोगुनी तक पहुंच गई।डिमांड बढ़ने के साथ ही कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित होने लगी।

शहर के सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पंप के संचालक रजनीश रूंगटा ने बताया कि मार्च तक उनके यहां प्रतिमाह लगभग दो लाख लीटर ईंधन की बिक्री होती थी, लेकिन वैश्विक तनाव और संभावित किल्लत की चर्चाओं के बाद अचानक ग्राहकों की संख्या बढ़ गई। लोग सामान्य जरूरत से अधिक ईंधन खरीदने लगे, जिससे मांग तेजी से बढ़ी। पंप संचालकों का कहना है कि स्थिति ऐसी हो गई कि कई स्थानों पर पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे। मांग बढ़ने पर पंप संचालकों ने ऑयल कंपनियों से अतिरिक्त आपूर्ति की मांग की, लेकिन कंपनियों ने सीमित सप्लाई ही उपलब्ध कराई। इसका असर यह हुआ कि कई पंपों पर ईंधन उपलब्धता को लेकर दबाव लगातार बना रहा। कुछ पंप संचालकों का कहना है कि अफवाहों ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया था। सामान्य दिनों में जो लोग बाइक में 100 या 200 रुपये का पेट्रोल डलवाकर काम चला लेते थे, वे भी टंकी फुल कराने लगे। यही स्थिति कार और अन्य चार पहिया वाहनों के साथ भी रही। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा एक साथ टंकियां फुल कराने से अचानक मांग कई गुना बढ़ गई। अब पीएम मोदी की ओर से ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील के बाद पंप संचालकों को राहत की उम्मीद नजर आने लगी है। माना जा रहा है कि अगर लोग संयमित तरीके से ईंधन की खरीद करेंगे तो आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं, तमाम पंप संचालक भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि कुछ ही दिनों में ईंधन की खपत सामान्य स्तर से इतनी अधिक कैसे पहुंच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।