खाद्यान्न वितरण 25 सितंबर तक

खाद्यान्न वितरण 25 सितंबर तक

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के लिए सितम्बर माह का निशुल्क खाद्यान्न 10 से 25 सितम्बर तक वितरित किया जाएगा। अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को 14 किग्रा. गेहूं और 21 किग्रा. फोर्टिफाइड...

Sep 10, 2025 09:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर। जनपद के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों में सितम्बर माह का निशुल्क खाद्यान्न का वितरण माह 10 से 25 सितंबर के मध्य कराया जायेगा। साथ ही अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई से सितम्बर के सापेक्ष चीनी का वितरण इन्ही तिथियों में खाद्यान्न के साथ किया जायेगा। जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि वितरण से पूर्व उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारियों से संबंधित एसडीएम द्वारा कराया जायेगा। अन्त्योदय राशनकार्डों पर 14 किग्रा. गेहूं व 21 किग्रा. फोर्टिफाइड चावल (35 किग्रा० खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी काडों से सम्बद्ध यूनिटों पर 2 किग्रा. गेहूं और 3 किग्रा. फोर्टिफाइड चावल (5 किग्रा. खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 3 किग्रा चीनी रुपये 54 प्रति किग्रा की दर से वितरण किया जायेगा।