निःशुल्क विद्युत चालित चाक के लिये आवेदन आमंत्रित
कुशीनगर में माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला कामगारों और शिल्पकारों को निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक मशीन प्रदान की जा रही है। 18 से 55 वर्ष के आयु वाले पात्र आवेदक upmatikalaboard.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी 1 जून तक जमा करनी होगी। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति पात्र होगा।

कुशीनगर। माटीकला बोर्ड के माध्यम से माटीकला से जुड़े कामगारों व शिल्पकारों को निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। जिला ग्रामद्योग अधिकारी बताया कि ऐसे माटीकला कामगार व शिल्पकार, जो मिट्टी से विभिन्न प्रकार के बर्तन, खिलौने, मूर्तियां आदि बनाकर आजीविका अर्जित कर रहे हैं तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक योजना की वेबसाइट upmatikalaboard.in पर लॉगिन कर आवेदन पंजीकरण करते हुए विद्युत चालित कुम्हारी चाक का चयन कर आवेदन पत्र भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की हार्ड कॉपी 1 जून की सायं तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
इस योजना के तहत एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति पात्र होगा, जिन लाभार्थियों को पूर्व में इस योजना का लाभ मिल चुका है, वे पुनः पात्र नहीं होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


