मूक-बधिर बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा व छात्रावास में प्रवेश शुरू
Kushinagar News - कुशीनगर के संकेत राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 1 से 12 तक मूक-बधिर बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्राओं के अभिभावक स्कूल से निःशुल्क प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। छात्राओं के लिए छात्रावास और भोजन की व्यवस्था भी है।

कुशीनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित संकेत राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज रवीन्द्र नगर में मूक-बधिर बालिकाओं को कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिये आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक छात्राओं के अभिभावक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्यालय से निःशुल्क प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में आवासीय छात्राओं के लिए निःशुल्क छात्रावास व भोजन की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक सीधे विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


