Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFraudulent Land Allotment Case in Tamkuhi Raj Allegations Against Lekhpal
पट्टा आवंटन में अनियमितता का लेखपाल पर लगाया आरोप, जांच शुरू

पट्टा आवंटन में अनियमितता का लेखपाल पर लगाया आरोप, जांच शुरू

संक्षेप:

Kushinagar News - तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में पट्टा आवंटन के मामले में लेखपाल के विरुद्ध फर्जीवाड़े की शिकायत हुई है।

Jan 25, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में पट्टा आवंटन के मामले में लेखपाल के विरुद्ध फर्जीवाड़े की शिकायत हुई है। एक व्यक्ति ने हल्का लेखपाल पर नियम विरुद्ध तरीके से एक ही भूमि को पहले पति बाद में उसकी पत्नी के नाम से आवासीय पट्टा जारी करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव पखिहवा उर्फ करजहा में आवासीय पट्टा आवंटन में गंभीर अनियमितता बरतने के आरोप लग रहे हैं। गांव के राजेश मिश्र ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल की आख्या के आधार पर पहले पति के नाम आवासीय पट्टा स्वीकृत किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके कुछ वर्षों बाद नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से उसी भूमि पर पत्नी के नाम भी आवासीय पट्टा जारी कर दिया गया। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब जनसूचना अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी में तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाता संख्या-310 बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई पट्टा आवंटित नहीं किया गया है। इसके बावजूद हल्का लेखपाल द्वारा धारा-67 के अंतर्गत विचाराधीन फाइल में आवासीय पट्टा होने की रिपोर्ट लगा दी गई। इस रिपोर्ट को आधार मानकर आरोपियों ने पक्का निर्माण कराकर चकरोड अवरुद्ध कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकते हुए अवैध कब्जा को लेकर धारा-67 के तहत कार्रवाई की है। इस दोहरी कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार में पहले पति को आवासीय पट्टा दिया गया, फिर फर्जी तरीके से पत्नी के नाम भी आवासीय पट्टे का कागज बना दिया गया। आरटीआई में पट्टा न होने की पुष्टि हुई तो फिर लेखपाल द्वारा पट्टा होने की रिपोर्ट किस आधार पर लगाई गई। ग्रामीण तहसील प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा को जांच के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।