Kushinagar News: नदी में उतराए गैस सिलेंडर और बेशकीमती लकड़ियां, मछली पकड़ने को मची होड़

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के रसुवा जिले में आई बाढ़ के बाद बड़ी गंडक (नारायणी) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था।

Kushinagar News: नदी में उतराए गैस सिलेंडर और बेशकीमती लकड़ियां, मछली पकड़ने को मची होड़

Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।

नेपाल के रसुवा जिले में आई बाढ़ के बाद बड़ी गंडक (नारायणी) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। नेपाल से बड़ी गंडक नदी में ड्रम, गैस सिलेंडर, बेशकीमती लकड़ियां और बड़ी-बड़ी मछलियां बहकर आ गईं हैं। गुरुवार को नदी का डिस्चार्ज घटने के बाद ये सामान और मछलियां पानी के ऊपर उतराने लगीं। इन्हें पकड़ने के लिए छितौनी तटबंध के इस पार बसे गांवों के लोगों में होड़ मच गई।

मछली पकड़ने की होड़

हनुमानगंज मंदिर टोला निवासी दो युवकों ने नदी में उतरकर करीब 50 किलो वजन की गोसटा (समुद्री) मछली पकड़ ली। दोनों युवक मछली को कंधे पर लादकर गांव पहुंचे तो विशाल मछली देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

सामान को पकड़ने की प्रक्रिया

इसी तरह ग्रामीणों ने नदी में बहकर आए गैस सिलेंडर, ड्रम और बेशकीमती लकड़ियों को भी पकड़ लिया। इससे कई लोगों के हाथ अच्छा खासा सामान लग गया। बड़ी गंडक में बहकर आए सामान को पकड़ने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं। तेज बहाव के बीच गैस सिलेंडर, लकड़ी और अन्य सामान पकड़ने की होड़ कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल इस ओर ध्यान देते हुए नदी में उतरने वाले लोगों को रोकना चाहिए ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके。

सामान्य प्रश्न

बड़ी गंडक नदी में क्या सामान बहकर आया?
बड़ी गंडक नदी में ड्रम, गैस सिलेंडर, बेशकीमती लकड़ियां और बड़ी-बड़ी मछलियां बहकर आईं हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: नदी में उतराए गैस सिलेंडर और बेशकीमती लकड़ियां, मछली पकड़ने को मची होड़