Kushinagar News: बाढ़ के संकेत मिलते रहे, फिर भी नहीं जागा बाढ़ खंड!

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में एपी तटबंध के टूटने के बाद, नरवा जोत से अहिरौली दान तक बांध की मरम्मत पर उठे सवाल। ग्रामीणों का आरोप है कि तटबंध के संवेदनशील स्थानों पर पहले से तैयारी नहीं की गई, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। नेपाल में बाढ़ के बाद नारायणी नदी में पानी आने का खतरा बढ़ा था।

Kushinagar News: बाढ़ के संकेत मिलते रहे, फिर भी नहीं जागा बाढ़ खंड!

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। एपी तटबंध के टूटने के बाद नरवा जोत से अहिरौली दान तक बांध की मरम्मत और रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि जब वर्षों से तटबंध के संवेदनशील होने की जानकारी थी, लगातार रिसाव और बढ़ते जलदबाव की स्थिति सामने आती रही और हाल में नेपाल में आई बाढ़ के बाद नारायणी नदी में भारी पानी आने का खतरा भी बढ़ गया था तो बाढ़ खंड विभाग ने पहले से पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं की। तटबंध टूटने के बाद जवही दयाल, चैनपट्टी और आसपास के क्षेत्रों में पानी पहुंचने से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं।

तटबंध की मरम्मत में कोताही

तटबंध किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से नारायणी नदी का डिस्चार्ज बढ़ने पर एपी तटबंध पर दबाव बनता रहा है। नदी का डिस्चार्ज पांच लाख क्यूसेक या उससे अधिक पहुंचने पर कई स्थानों पर पानी बांध की सतह तक पहुंच जाता है और रिसाव शुरू हो जाता है। ऐसी स्थिति में मौके पर तैनात एसडीओ और अभियंताओं की ओर से उच्चाधिकारियों को सूचना दिए जाने की बात भी ग्रामीण बताते हैं। आरोप है कि इसके बावजूद संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

सुरक्षा उपायों की कमी

ग्रामीणों के अनुसार तटबंध पर किसी परियोजना का काम पूरा होने के बाद भी संवेदनशील हिस्सों की अतिरिक्त सुरक्षा और नियमित निगरानी पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। हर वर्ष एआर (ऑल्टरनेट रिक्वायरमेंट) मद में रखरखाव के लिए बजट आने की बात कही जाती है। इस मद से तटबंध किनारे झाड़ियों की सफाई, रैट होल और छोटे कटाव की पहचान तथा समय रहते मरम्मत जैसे कार्य किए जाने चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर नियमित सफाई और निरीक्षण प्रभावी तरीके से नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2024 में भी एपी तटबंध के इसी इलाके में कई स्थानों पर रिसाव हुआ था। उस समय प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारी रात-दिन मौके पर कैंप कर निगरानी करते रहे थे। इसके बाद तटबंध के उच्चीकरण के साथ ठोकर, स्पर और नोज निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ।

तैयारी में असफलता

हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ कार्यों में तकनीकी मजबूती के बजाय खानापूर्ति की गई। उनका कहना है कि पिच सड़क पर मिट्टी डालकर खड़ंजा कर दिया गया, लेकिन पर्याप्त रोलिंग और स्पर की पिचिंग नहीं की गई। पहली बारिश के बाद ही रेनकट और खड़ंजा उखड़ने की शिकायतें सामने आने का दावा किया गया। सबसे बड़ा सवाल हाल की बाढ़ की तैयारी को लेकर उठ रहा है। नेपाल में आई बाढ़ के बाद नारायणी नदी में अचानक भारी पानी आने और तबाही की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को संवेदनशील स्थानों के पास पहले से बोल्डर, जियो बैग, बोरी और अन्य बचाव सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखना चाहिए था।

सुरक्षा सामग्री की कमी

अधीनस्थ कर्मचारियों की ओर से संभावित खतरे की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए जाने के बावजूद पर्याप्त तैयारी नहीं हुई। ग्रामीणों का दावा है कि यदि समय रहते बोल्डर, जियो बैग और बोरी भराई की व्यवस्था तैयार रहती तो आपात स्थिति में बचाव कार्य तेजी से शुरू किया जा सकता था। थी

सामान्य प्रश्न

✦किस कारण से एपी तटबंध में रिसाव हुआ?−
नारायणी नदी का डिस्चार्ज बढ़ने के कारण एपी तटबंध पर दबाव बना, जिससे रिसाव शुरू हो गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: बाढ़ के संकेत मिलते रहे, फिर भी नहीं जागा बाढ़ खंड!