आग से दो रिहायशी झोपड़ियां राख, बालक झुलसा
Kushinagar News - कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के रामनगर गांव में बीती रात अलाव की चिंगारी से आग लग गई, जिससे दो कटरेन की झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। एक 8 वर्षीय लड़का और दो बकरियां झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा मांगा।
कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्राम रामनगर में बीती रात अलाव की चिंगारी से लगी आग से दो कटरेन की झोपड़ी सहित उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया।और एक बालक सहित दो बकरियां झुलस गयी। मौके पर जुटे लोगों ने आग पर काबू पाया। खड्डा क्षेत्र के ग्राम गोविन्द साहनी घर के सामने कटरेन की झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात्रि खाना खाकर पुत्र 8 वर्षीय पुत्र मल्लू के साथ सो रहा था।इसी दौरान बकरियों के लिए झोपड़ी में जलाये गये अलाव से निकली चिंगारी झोपड़ी को पकड़ लिया।इसी दौरान गोविन्द की नींद खुल गई। झोपड़ी से बच्चे के साथ बाहर की ओर भागा।
लेकिन उसका लड़का मल्लू बाहर भागने के बजाय झोपड़ी में ही चौकी के नीचे छुपा गया। लेकिन पिता के आवाज देने पर वह बाहर की ओर भागा। लेकिन भागते समय आग की लपट से उसका हाथ व चेहरा झुलस गया। वहीं दो बकरियां आग से बुरी तरह झुलस गयी। वहीं आग बगलगीर हरेराम साहनी की झोपड़ी को भी अपने जद में ले लिया।आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू की तब तक दोनों की झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।पिडितो ने तहसील प्रशासन से आग से हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेजेज के प्रवन्धक पवन दुबे आर्थिक मदद करते हुए प्रशासन से मदद की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


