भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग, गेहूं की फसल जली
Kushinagar News - बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गगराई ग्राम सभा के टोला गदहीला में रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे भूसा बना रही मशीन से अचानक

बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गगराई ग्राम सभा के टोला गदहीला में रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे भूसा बना रही मशीन से अचानक निकली चिनगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आगलगी के कारण भलुही, बोदरवार, बड़हरा आदि आधा दर्जन गांवों में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आसपास के आधा दर्जन गांव के सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलने का अनुमान है।गगराई गांव के टोला गदहीला निवासी राजकिशोर यादव, देवमुनि, बाबू नंदन, देवनंदन, हरिनाथ, बासुदेव, आनंदी देवी, शिवेंद्र सिंह, कोलाहल प्रजापति, अनिल बेगलाल शर्मा, राम केवल प्रजापति, आनंदी देवी, गणेश शर्मा, छत्रधारी सिंह, राजेश प्रसाद, रामाश्रय सिंह समेत दर्जनों किसानों की करीब 15 से 20 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
किसानों का कहना है कि कड़ी मेहनत से खेत में तैयार गेहूं की फसल से बच्चों की पढ़ाई, दवाई, शादी-विवाह की उम्मीद थी, लेकिन अचानक लगी आग के कारण फसल जलकर राख हो गई। इससे उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। किसानों ने बताया कप्तानगंज में अग्निशमन थाना खुलने से आगलगी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन सूचना के घंटों बाद भी दमकल की कोई गाड़ी नहीं पहुंची।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


