
शार्ट सर्किट से तीन भाइयों की रिहायशी झोपड़ियां जलीं
संक्षेप: Kushinagar News - पडरौना के ग्राम पंचायत पुरैनी के लक्ष्मीपुर बाजार टोला में आधी रात लगी आग से तीन भाइयों की झोपड़ियां जल गईं। आग में 30 हजार रुपये नगद और अन्य सामान राख हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
पडरौना, निज संवाददाता। कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी के लक्ष्मीपुर बाजार टोला में आधी रात लगी आग से तीन भाइयों की रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। उसमें रखा में 30 हजार नगदी समेत सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसकी जानकारी होने पर हल्का लेखपाल ने पहुंच कर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। लक्ष्मीपुर बाजार टोला सुरेंद्र पुत्र रामरक्षा घर के समीप सीएससी का संचालन कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। सुरेंद्र के तीन भाई गांव के समीप खेत में आपस में झोपड़ी डालकर निवास करते हैं।

सभी लोग रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे कि आधी रात यकायक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर घर में सो रहे लोगों की नींद खुली और जान बचाकर बाहर निकल शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने सुरेंद्र और उनके भाई रामजीत व विश्वकर्मा के झोपड़ी को जलाकर राख कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी पुलिस व ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग ने तीनों भाइयों का सारा गृहस्थी का सामान जलाकर राख कर दी। आग से अनाज समेत साइकिल, पंपिंग सेट, कपड़ा, बर्तन व 30 हजार रूपये नगदी जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल शैलेश दुबे ने गांव में पहुंच कर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




