Kushinagar News: कप्तानगंज में शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग, 20 लाख की क्षति

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे कप्तानगंज कस्बे की पुलिस चौकी के सामने कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसमें दुकानदार को लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दुकानदार और उनका परिवार धुएं से बचने के लिए छत के रास्ते कूद गया।

कप्तानगंज में शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग, 20 लाख की क्षति
कप्तानगंज में शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग, 20 लाख की क्षति

Kushinagar News: कुशीनगर। शुक्रवार शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे कप्तानगंज कस्बे में पुलिस चौकी के सामने कपड़े की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के मुताबिक करीब 20 लाख की क्षति हुई है। शार्ट सर्किट से आग लगी थी।कप्तानगंज कस्बे के निवासी राजेश रौनियार की पुलिस चौकी के सामने कपड़े की दुकान है। उसके ऊपर के हिस्से में उनकी मकान है। देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। दुकानदार को इसकी जानकारी ऊपरी मंजिल पर धुआं भर जाने के बाद हुआ। दुकानदार और उनके परिवार ने छत के रास्ते कूद कर जान बचाई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और एक गाड़ी का पानी खत्म हो जाने के बाद दूसरी गाड़ी के पानी से आग पर नियंत्रण पाया गया। कप्तानगंज के दुकानदारों ने आग लगने के लिए रोजाना विद्युत ट्रिपिंग की समस्या को जिम्मेदार बताया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: कप्तानगंज में शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग, 20 लाख की क्षति