हिंसक जानवर के चलते शाम ढलते ही पसर जा रहा सन्नाटा
Kushinagar News - कुशीनगर के सिरसिया बुजुर्ग गांव में एक हिंसक जानवर के हमले से लोग भयभीत हैं। पिछले 18 दिनों से गांव में वन विभाग और स्थानीय लोग जानवर को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जानवर ने एक महिला को घायल किया है और अब गांव में सन्नाटा है। रेंजर ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कुशीनगर। हिंसक जानवर के भय से खेती गृहस्थी व घर से बाहर निकलने में भयभीत लोग घबरा रहे हैं। शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जा रहा है। बीते 18 दिन से गांव के कुछ लोग व वन विभाग की टीम पहरा देते हुए हिंसक जानवर को पकड़ने में जुटे हुए हैं। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग के टोला कोहड़ा में 18 दिन पूर्व एक हिंसक जानवर के कोहराम से लोग भयभीत हैं। हिंसक जानवर ने कुछ लोग पर हमला किया था, जिसमें गांव के ही अधेड़ महिला लीलावती देवी को घायल कर दिया था। मंगलवार को बिहारी छपरा के समीप धुलाई सेंटर से सिरसिया बुजुर्ग गांव में जाली वाली सड़क पर हिंसक जानवर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल फोटो की जांच में देर शाम 7 बजे खड्डा रेंज की रेंजर अमृता सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव के रामप्रवेश, इजलाश, सतेंद्र उपाध्याय, सुहेल, संतोष, गुड्डू, श्याम बदन आदि ने बताया कि हिसंक जानवर को एक सप्ताह पूर्व से धुलाई सेंटर से लेकर पिपराइच चीनी मिल के तौर केन्द्र तक दिखाई दिया था। रेंजर अमृता सिंह ने बताया कि सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है, हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हिंसक जानवर के बार-बार स्थान बदलने से दिक्कत आ रही है। शीघ्र ही सफलता मिलने को उम्मीद जताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




