Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFear Grips Kushinagar Village as Stray Dogs Attack Three Children
चंद्रौटा गांव में कुत्तों की दहशत, बच्चे नहीं निकल पा रहे बाहर

चंद्रौटा गांव में कुत्तों की दहशत, बच्चे नहीं निकल पा रहे बाहर

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के चन्द्रौटा गांव में आवारा कुत्तों की दहशत से लोग अपने बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। रविवार को कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

Dec 16, 2025 09:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चन्द्रौटा में कुत्तों की दहशत है। डर के मारे में ग्रामीण बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। रविवार को कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया था। तीनों को का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। इलाज के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। रविवार की शाम करीब चार बजे गांव निवासी नाशिर अंसारी का पांच वर्षीय बेटा जहान और अफजल अंसारी का पांच वर्षीय बेटा अयान घर के बाहर खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक कुत्तों का एक झुंड वहां आ पहुंचा और दोनों मासूमों पर हमला कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुत्तों ने बच्चों को घेर लिया और उन्हें काटने लगे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह कुत्तों को भगाया। तब तक दोनों घायल हो चुके थे। घटना के बाद परिजन आनन- फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल रविन्द्रनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इससे पहले रविवार की सुबह 9.30 बजे उसी गांव में कुत्तों ने आस मोहम्मद के छह वर्षीय बेटे कैश पर भी हमला कर दिया था। उसका इलाज फाजिलनगर सीएचसी पर कराया गया। गांव में तीन बच्चों पर हमले के बाद दहशत का माहौल है। लोग बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन और नगर निकाय की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।