ससुर ने दामाद का दांत से काटा कान, जांच में जुटी पुलिस
Kushinagar News - कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच (अटल नगर) में शनिवार को अपसी विवाद में ससुर ने दामाद का कान दांत से काट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में उसका ससुर व सास भी चोटिल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचायी। नगर पंचायत निवासी विनोद भारती पुत्र रूदल कि शादी बंजारीपट्टी (बरवां रतनपुर) निवासी भुनेश्वर की लड़की बबिता से 8 साल पहले हुआ था। विनोद अपनी पत्नी से अक्सर गाली गलौज के साथ मारपीट करता रहता था। इसकी शिकायत उसने अपने पिता से की। शनिवार की दोपहर भुवनेश्वर भारती अपनी पत्नी सरस्वती के साथ के बेटी के ससुराल पहुंचा, जहां पर ससुर और दामाद में आपसी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विनोद ने बताया कि इस दौरान ससुर ने मेरा कान काट लिया। मारपीट देखते हुए गांव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर सूचना थाने को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज करने के लिए अस्पताल भेज दिया। इसमें भुवनेश्वर और उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटे आई हैं। विनोद और उसकी पत्नी के तीन बच्चे हैं। बड़ा लड़का 5 साल का है, जो पोलियो ग्रसित है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने बतााय कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


