Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFarmers Struggle with Slow Rice Procurement Process in Kushinagar
धान खरीद की जटिल व धीमी प्रक्रिया से किसान परेशान

धान खरीद की जटिल व धीमी प्रक्रिया से किसान परेशान

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में धान की खरीद के लिए जटिल और धीमी प्रक्रिया से किसान परेशान हैं। खाद्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले केवल 10 प्रतिशत धान खरीदी है। किसान औने पौने दाम पर अपना धान बेचने को विवश हैं, जिससे उन्हें खाद-बीज खरीदने में कठिनाई हो रही है।

Thu, 4 Dec 2025 09:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र में धान क्रय के लिए जटिल और धीमी प्रक्रिया से किसान परेशान हैं। इससे धान खरीद भी बहुत सुस्त हो गई है। खाद्य विभाग की तरफ से दो तथा अन्य विभागों की आधा दर्जन समितियों पर लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग दस प्रतिशत ही धान खरीद हो पाई है। इसलिए किसान औने पौने दाम पर अपना धान बेचकर खाद-बीज खरीदने को विवश हैं l जानकारी के अनुसार कप्तानगंज विकास खंड में धान क्रय के लिए खाद्य विभाग द्वारा बोदरवार व मछlगर सहित अन्य विभागों के कप्तानगंज, पचार, घोड़ादेऊर, रामपुर, भड़सर खास और बसंतपुर केंद्र निर्धारित हैं, जिसमें बोदरबार में लक्ष्य 28000 कुंतल के सापेक्ष 2000, मछlगर में 30000 के सापेक्ष 1800, पचार में 7000 के सापेक्ष 577, रामपुर में 10000 के सापेक्ष 850 कुंतल धान खरीद हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घोड़ादेऊर, भड़सर खास और कप्तानगंज केंद्र विलंब से शुरू हुआ है। खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार राय के अनुसार किसानों को धान विक्रय के लिए सर्वप्रथम ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद लेखपाल आदि की रिपोर्ट के बाद क्रय केंद्र पर नंबर के अनुसार तौल होगी, जबकि रबी की फसलों के बुआई का समय है। किसानों के लिए खाद-बीज, डीजल आदि के लिए पैसे की नितांत आवश्यकता है। इस वजह से क्षेत्र के तमाम किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेच रहे हैं। पचार निवासी किसान ओंकार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अपना अनाज केंद्र पर ही बेचता हूं। इस साल धान वैसे ही पड़ा हुआ है।