Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFarmers Protest Against Silt Blockage in Kushinagar Canal
खजुरिया नहर शाखा पर सिल्ट का ढेर, खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे किसान

खजुरिया नहर शाखा पर सिल्ट का ढेर, खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे किसान

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। खजुरिया नहर शाखा में इन दिनों सिल्ट की सफाई का कार्य चल

Dec 08, 2025 10:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। खजुरिया नहर शाखा में इन दिनों सिल्ट की सफाई का कार्य चल रहा है, लेकिन पापलेन मशीन से निकाली गई भारी मात्रा में मिट्टी को नहर की पश्चिमी पटरी पर ही ढेर कर दिया गया है। इससे पटरी पूरी तरह जाम हो गई है और किसानों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। खेतों में न तो कृषि यंत्र जा पा रहे हैं और न ही किसान पैदल आ-जा पा रहे हैं। इससे किसानों में नाराज़गी है। रामकोला ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाली इस नहर शाखा पर सफाई कार्य चल रहा है। मशीन द्वारा निकाली गई सिल्ट को पटरियों पर फेंक दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे गन्ना काटकर मिल तक पहुंचाने वाले किसानों की राह बंद हो गई है। इसके साथ ही सरसों और गेहूं की बुवाई के लिए ट्रैक्टर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि बुवाई का समय निकल रहा है, लेकिन नहर पटरी पर पड़े सिल्ट के पहाड़ों के कारण खेती ठप पड़ी है। स्थानीय किसान संजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, अजय कुमार सिंह, श्रवण शर्मा, सतेंद्र शर्मा, विदेशी खरवार, बैजनाथ सिंह सहित कई किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि अगर जल्द मिट्टी नहीं हटाई गई तो न गेहूं-सरसों की बुवाई हो पाएगी, न ही गन्ना मिल तक पहुंच सकेगा। इस संबंध में गंडक विभाग के एक्सईएन बधई राम ने बताया कि नहर की सफाई पूरी होते ही जेसीबी लगाकर पटरी से सिल्ट हटवा दी जाएगी। किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो किसान मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।