
सिंचाई विभाग की चौपाल में किसानों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
Kushinagar News - राजापाकड़, हिन्दुस्तान संवाद। चाफ रजवाहा के धर्मपुर माइनर व पाकड़ माइनर से जुड़े गांवों के किसानों की चौपाल बुधवार को माइनर के राजापाकड़ स्थित टे
राजापाकड़, हिन्दुस्तान संवाद। चाफ रजवाहा के धर्मपुर माइनर व पाकड़ माइनर से जुड़े गांवों के किसानों की चौपाल बुधवार को माइनर के राजापाकड़ स्थित टेल पर आयोजित की गई। सिंचाई विभाग के तत्वावधान में आयोजित चौपाल का उद्देश्य टेल तक पानी न पहुंचने, वितरण में देरी व अनियमितता जैसी समस्याओं को मौके पर समझना व समाधान सुनिश्चित करना, नहरों के रखरखाव, पानी के सही उपयोग, सफाई व जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सहायक अभियंता प्रविन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग द्वारा नहर व माइनरों के अंतिम छोर तक समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
सभी किसानों को बराबरी के आधार पर समय पर पानी उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। अवर अभियंता ज्ञानेश्वर राय ने माइनरों की वर्तमान स्थिति से किसानों को अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सिंचाई संबंधी शिकायतें विभागीय हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई जा सकती हैं व पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। सिंचाई पर्यवेक्षक राकेश कुमार व संतोष कुमार ने जल प्रवाह, सफाई व्यवस्था व संचालन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। चौपाल की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के गोरक्ष प्रांत के कोषाध्यक्ष हरिगोविंद मिश्र ने की। इस दौरान किसान श्रीराम सिंह, सुराजी गुप्ता, शंभूलाल गुप्ता, वीर बहादुर कुशवाहा, लक्ष्मी प्रसाद, जमादार अंसारी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, संतोष मिश्र, भोलू यादव आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




