Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFarmers in Kushinagar Suffer Crop Loss Due to Broken Drain Demand Compensation
मवन नाला टूटने से 40 एकड़ गेहूं की फसल डूबी

मवन नाला टूटने से 40 एकड़ गेहूं की फसल डूबी

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। कप्तानगंज विकास खण्ड के कारीतीन व इंदरपुर क्षेत्र में मवन नाला के

Feb 09, 2026 09:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। कप्तानगंज विकास खण्ड के कारीतीन व इंदरपुर क्षेत्र में मवन नाला के टूटने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इससे 40 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने नाले को बंधवा कर बर्बाद फसल की मुआवजा की मांग की है। नाला टूटने से नारिजन शर्मा, गिरीश सिंह, अनिल सिंह, रामसवारे मिश्रा, सुरेश शर्मा, चंद्रभान पासवान, नेबूलाल पासवान, मंगरु पासवान, बांके, विपिन सिंह, रामप्रीत, रामायण आदि करीब 50 किसानों की फसल पूरी तरह डूब कर बर्बाद हो गई है। बताया जा रहा है कि पानी का तेज दबाव होने के कारण सत्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतीन एवं इंदरपुर मवन नाला पुल के समीप नाला टूट गया, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नारायण भड़सर के प्रधान प्रतिनिधि श्यामदेव राजभर, समाजसेवी विशाल सिंह एवं शुभम उपाध्याय मौके पर पहुंच कर तत्काल सांसद विजय कुमार दुबे को मोबाइल के माध्यम से सूचना दिये। सांसद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। इस संबंध में सिंचाई विभाग महराजगंज के सहायक अभियंता मनु चौधरी ने कहा कि मवन नाले के पानी को हेड ऑफिस से रोक दिया गया है। यथाशीघ्र बंधे को बंधवा दिया जाएगा।