Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFarmers in Kushinagar Must Update Mobile Numbers for Sugarcane Supply Tickets
गन्ना की सप्लाई टिकट के लिए किसानों को अपडेट रखना होगा मोबाइल

गन्ना की सप्लाई टिकट के लिए किसानों को अपडेट रखना होगा मोबाइल

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर जिले के किसानों को गन्ना सप्लाई टिकट के लिए अपने मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी गई है। गन्ना विभाग ने निर्देश दिया है कि किसानों को पर्चियां केवल पंजीकृत मोबाइल पर भेजी जाएंगी। पर्चियों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल को चालू और रिचार्ज रखना आवश्यक है।

Thu, 13 Nov 2025 09:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। जिले के किसानों को सप्लाई टिकट हासिल करने के लिए अपनी मोबाइल अपडेट रखनी होगी। गन्ना विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर खाते में लगे मोबाइल नंबर को अपडेट करके मैसेज बॉक्स में जगह को रिक्त रखने का आदेश जारी किया है। जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि जिले में चार चीनी मिलें संचालित हैं। इनमें से रामकोला व खड्डा चीनी मिल ने पेराई शुरू कर दी है। प्रदेश आयुक्त गन्ना एवं चीनी ने अवगत कराया है कि चालू पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना पर्चियां केवल पंजीकृत मोबाइल फोन पर गत वर्ष की भांति भेजी जायेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस लिए किसानों को यह आवश्यक है कि एसजीके पर गन्ना किसानों का सही मोबाइल नंबर पंजीकृत होना चाहिए। अतः किसानों से अपील है कि गन्ना किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की जांच कर लें, यदि नम्बर गलत है तो गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से सही मोबाइल नंबर अपडेट करा लें। बताया कि किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए उनके मोबाइल पर प्रेषित की जाने वाली एसएमएस गन्ना पर्चियां 95 प्रतिशत से अधिक डिलीवर हो रही हैं। इसके लिए आवश्यक है कि सभी किसान शत प्रतिशत पर्ची प्राप्त करने के लिये अपने मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र में रहे। मोबाइल को रिचार्ज रखें, कालबार्ड का विकल्प न चुनें, मोबाइल का एसएमएस इनबॉक्स खाली रखें। मोबाइल को चार्ज करके सदैव चालू दशा में रखें तथा डीएनडी सर्विस को एक्टिवेट न करें, ताकि सर्वर द्वारा प्रेषित गन्ना पर्ची उनके मोबाइल पर उन्हें रियल टाइम में प्राप्त हो सके। पर्ची निर्गमन की यह व्यवस्था पूर्णतया पारदर्शी है। इस व्यवस्था में किसानों के मोबाइल नंबर पर समय से पर्ची मिल सके।