Kushinagar News: बारिश से किसान खुश, सड़क पर जलजमाव

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: हाटा में लगभग एक सप्ताह से हो रही बारिश ने धान, गन्ना, मक्का, और मुंगफली की फसलों को लाभ पहुंचाया है। किसान खुश हैं क्योंकि यह बारिश उनके लिए संजीवनी साबित हुई है। इससे सिंचाई की निर्भरता कम होगी और खेतों में नमी बनी रहेगी। हालांकि, बारिश के कारण कुछ जगहों पर आवागमन में बाधा भी आई है।

Kushinagar News: बारिश से किसान खुश, सड़क पर जलजमाव

Kushinagar News: हाटा। लगभग एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से धान, गन्ना, मक्का, मुंगफली आदि फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। इस बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। किसान जमुना सागर सिंह, वेदप्रकाश मिश्र, नंदू सिह, राजेश राव आदि का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर बरस रही है। धान की फसलों को इससे काफी लाभ मिलेगा। दूसरी बात यह है कि महंगी सिंचाई से निर्भरता कम होगी और खेतों में नमी रहेगी। बारिश हो जाने से सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत फिलहाल नहीं है। वहीं, नगर में गोरखपुर चौराहा तथा कसया चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदी गई हाईवे की दोनों तरफ की सर्विस लेन की पटरियों पर पानी लग जाने से राहगीरों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।