मशीन से चारा काटते समय किसान की मौत
Kushinagar News - कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में एक किसान श्रीकांत कुशवाहा चारा काटते समय चक्कर खाकर गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने गांव में शोक की लहर फैला दी है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गाव में गुरुवार की सुबह चारा काटने की मशीन से चारा काटते समय चक्कर आ गया।परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुचे तब तक किसान की मौत हो गयी।सुबह सुबह ही हुई इस घटना से गाव में शोक की लहर फैल गयी वहीं किसान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पटहेरवा थाना क्षेत्र के गाव महुअवा देवरिया निवासी किसान श्रीकांत कुशवाहा पुत्र तूफानी (45) गुरुवार की सुबह पशुओं के लिये चारा काट रहे थे कि उसी दौरान चक्कर खा कर गिर पड़े।परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर फाजिलनगर अस्पताल पहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया
जा रहा है कि किसान को चारा काटते समय अटैक आ गया था। किसान की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


