दंगल में महिला-पुरुष पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच
Kushinagar News - कुशीनगर के सेवरही कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वार्ड में महिला और पुरुष पहलवानों का विराट दंगल हुआ। इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले किए। नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया त्रिभुवन जायसवाल ने उद्घाटन किया। कई अतिथि भी इस आयोजन में शामिल हुए और पहलवानों का स्वागत किया।

कुशीनगर। सेवरही कस्बे के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर वार्ड में महिला व पुरूष का विराट दंगल हुआ। इसमें कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया। सेवरही नगर पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वार्ड के खेल मैदान में विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया और अलग-अलग तरह के दांवपेच लगाए। शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया त्रिभुवन जायसवाल द्वारा फीता काटकर व पहलवानों से हाथ मिलवाकर की गई। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्र से आए पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, प्रेम तिवारी, अनुज सिंह, अनुप जायसवाल, मक्खन जायसवाल, हरीश, विपिन जायसवाल, गुलाब हसन, इमरान अली, विवेक चौधरी, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


