दशमोत्तर छात्रवृत्ति में त्रुटि सुधार की आज अंतिम तिथि

Feb 13, 2026 10:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत 2025-26 के ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। छात्र 13 फरवरी तक अपनी त्रुटियों को सुधार सकते हैं। संशोधित आवेदन 18 फरवरी तक सत्यापित कर अग्रसारित होंगे।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति में त्रुटि सुधार की आज अंतिम तिथि

कुशीनगर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में त्रुटि सुधार के लिये संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 के अनुसार छात्र अपने ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को 13 फरवरी तक स्वयं अपने लॉगिन से संशोधित कर सकते हैं। संशोधित आवेदन संस्थाओं द्वारा सत्यापित कर 18 फरवरी तक अग्रसारित किये जायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।