Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण को निःशुल्क बांटे छह हजार पौधे
Kushinagar News: कुशीनगर में अमिका सनातन ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत 12 गांवों में 6000 पौधे मुफ्त वितरित किए गए। संस्थापक अरुण मणि त्रिपाठी ने प्रत्येक व्यक्ति को उनकी इच्छा के अनुसार 10 से 20 पौधे भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभावों के बीच कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।

Kushinagar News: कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित अमिका सनातन ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक दर्जन गांवों में छह हजार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। कसया तहसील क्षेत्र के सबया, महुअवा, गोपालगढ़, पकड़ियार, मल्लूडीह, अध्या, फुलवापट्टी, परसौनी खुर्द, बडेरा सहित एक दर्जन गांवों में संस्था के प्रबंधक अरुण मणि त्रिपाठी ने प्रत्येक व्यक्ति को दस से बीस पौधे उनकी इच्छा के मुताबिक भेंट किए। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ रहे प्रभाव से धरती पर जल, मृदा, वायु, ध्वनि, जल प्रदूषण बढ़ने से जीवन खतरे में बढ़ता जा रहा है।
संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रति वर्ष जून और जुलाई महीने में लाखों पौधे लोगों में कैंप लगाकर वितरित किया जाता है। इस दौरान राम कुशवाहा, परीक्षित सिंह, संजय,नवीन, निखिल मणि आदि ने सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


