Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsEmpowering Rural Youth Through Amrit Internship Program by Indian Potash Limited
अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम की हुई शुरुआत

अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम की हुई शुरुआत

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर में इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र में जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए है। प्रशिक्षुओं को आधुनिक खेती, जैविक खाद, और जल-संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Mon, 3 Nov 2025 09:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इंडियन पोटाश लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन दिल्ली स्थित संस्था राइज फाउंडेशन द्वारा किया गया, जो 3 माह तक इंटर्न का डाटा कलेक्शन में मार्गदर्शन करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कृषि के प्रति व्यवसायिक कौशल, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य कृषि उत्पादकता में सुधार, नई तकनीक एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देकर सतत ग्रामीण विकास की दिशा में योगदान देना है। नई तकनीक, मिट्टी स्वास्थ्य, जैविक खाद, फसल प्रबंधन, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रत्येक प्रशिक्षु को इस अवधि के दौरान 6 हजार प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को प्रारंभिक किट और प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में चयनित 60 ग्रामीण युवा तीन माह की अवधि में किसानों के बीच रहकर हाईटेक खेती के गुण सीखेंगे। खड्डा आईपीएल शुगर यूनिट में आयोजित शुभारंभ समारोह में अतिथियों ने युवाओं को आधुनिक खेती, वैज्ञानिक सोच और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसीओ हुदा सिद्दीकी, यूनिट हेड एनपी सिंह, गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार, गन्ना अनुसंधान केन्द्र सेवरही के वैज्ञानिक डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं डॉ. केपी सिंह, पवन पटेल, चीफ केमिस्ट संतोष यादव व राइज फाउंडेशन के अभय तिवारी, अनिल सिंह, अशोक कुमार, रोशनी गुप्ता, सलोनी, ऋषि कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।